पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाषा सुधार पर हुई कार्यशाला

भाषा सुधार पर हुई कार्यशाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी|भाषा सुधारअभियान के तहत शहर के शासकीय कॉलेज बगडोना में भाषा सुधार कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को विभिन्न जानकारियां दी गईं। अंग्रेजी के सुधार के लिए कार्यशाला में डॉ. शोभना जैन ने जानकारी दी। उन्होंने भाषा की कठिनाइयां और इनके बोलने में होने वाली दिक्कतों पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के आयोजक प्रमोद गाठे ने अंग्रेजी भाषा के उच्चारण में रही दिक्कतों को बताया और समस्याओं का निराकरण किया। प्राचार्य प्रमिला वाधवा ने बताया कि कार्यशाला में अन्य भाषाओं की जानकारी भी दी जाएगी। कार्यशाला के पहले दिन यहां करीब 250 विद्यार्थी मौजूद थे। भूपेंद्र पाटनकर ने अधिकार, कर्तव्य और भाषा के विज्ञान की जानकारी दी। जगदीश नागले और हरीश लोखंडे ने भी जानकारी दी।