पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब 10 नंबर इकाई की ईएसपी में भरी राख, बंद करने की तैयारी

अब 10 नंबर इकाई की ईएसपी में भरी राख, बंद करने की तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{मंगलवार सुबह 11 नंबर इकाई लाइट अब होते ही 6 7 नंबर इकाइयां ठप

नगरसंवाददाता|सारनी

सतपुड़ापॉवर प्लांट की 10 नंबर इकाई के ईएसपी में भी राख भर गई है। पॉवर प्लांट की यह इकाई भी एश हैंडलिंग समस्या के कारण बंद हो सकती है। ग्यारह नंबर इकाई भी पिछले दिनों इसी समस्या के कारण बंद हुई थी। इकाई के ईएसपी के हापड़ चोक होने की समस्या थी। पिछले साल भी 10 नंबर इकाई एश हैंडलिंग समस्या के कारण बंद हो गई थी। इससे ईएसपी सिस्टम में लगी प्लेट्स खराब हो गई थी। इस बीच एश हैंडलिंग सिस्टम की खराबी के कारण बंद हुई 11 नंबर इकाई सुबह लाइट अप होते ही 6 और 7 नंबर इकाई ठप हो गई।

सतपुड़ा पॉवर प्लांट की 250-250 मेगावाट क्षमता की नई इकाइयों के ईएसपी सिस्टम सुधर नहीं पाए हैं। एक साल से इनमें समस्या है। स्थिति यह हो गई है कि इकाइयों के सुधार के लिए इन्हें 15-15 दिनों के लिए बंद रखना पड़ रहा है। प्लांट की 11 नंबर इकाई पंद्रह दिनों से केवल एश हैंडलिंग सिस्टम खराब होने के कारण ही बंद थी। इकाई के ईएसपी सिस्टम से राख को डंपरों के माध्यम से निकाली जा रही है। मंगलवार सुबह इकाई को लाइट अप किया गया। दोपहर तक इसे लोड पर लेने की तैयारी की गई, लेकिन कुछ तकनीकी समस्याएं आईं हालांकि इकाई को शाम को लोड पर ले लिया गया। सुधार में पंद्रह दिनों से भी ज्यादा का समय लग गया। पॉवर प्लांट के सूत्र बताते हैं कि 11 नंबर इकाई के फुल लोड पर आते ही 10 नंबर इकाई को बंद करने की तैयारी की जा रही है। इसका ईएसपी सिस्टम भी चोक हो रहा है। जबकि यहां ऑटोमेटिक सिस्टम बना हुआ है। इस सिस्टम में राख को बाहर हो जाना चाहिए, लेकिन ईएसपी भरते तक इसे देखा नहीं जाता है। इसकी देखरेख करने वाली कंपनी मैकनली भारत का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

इकाई में किसी तरह की समस्या की जानकारी नहीं है

^पॉवरप्लांट की 10 नंबर इकाई में किसी तरह की समस्या की जानकारी नहीं है। अचानक कोई तकनीकी समस्या आए तो अलग बात है। फिलहाल बेहतर उत्पादन हो रहा है। दो इकाइयां जरूर ट्यूब लीकेज से बंद है। यह सामान्य समस्या है। जल्द दोनों इकाइयां शुरू हो जाएगी। अच्छी बात यह है कि 250 मेगावाट की 11 नंबर इकाई जल्द लोड पर जाएगी।^ -शशिकांतमालवीया, पीआरओसतपुड़ा प्लांट सारनी

एक शुरू हुई तो दो इकाई बंद

पॉवरप्लांट की 250 मेगावाट क्षमता वाली 11 नंबर इकाई के शुरू होते ही सतपुड़ा की दो इकाइय