- Hindi News
- रामरख्यानी में सजेगी पर्यटन स्थल की झांकी, आठ दिन होंगे कार्यक्रम
रामरख्यानी में सजेगी पर्यटन स्थल की झांकी, आठ दिन होंगे कार्यक्रम
शहरके रामरख्यानी स्टेडियम भीलटदेव बाबा के दर्शन होंगे। नव दुर्गा उत्सव में इस बार में होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भीलटदेव बाबा की परिकृति तैयार की जा रही है। स्थानीय कलाकार पिछले पंद्रह दिनों से इसे तैयार करने में जुटे हैं। इसका काम करीब पूरा हो गया है। लाइटिंग होने के बाद काम यह तैयार हो जाएगा। गुरुवार को इसी दरबार में देवी मां की प्रतिमा विराजित की जाएगी।
रामरख्यानी स्टेडियम में सतपुड़ा उत्सव समिति के तत्वावधान में नवरात्रि उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान नाै दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम रहेंगे। इस बार यहां सिवनीमालवा के पास स्थित पर्यटन स्थल भीलटदेव बाबा के दर्शन कराए जाएंगे। समिति इसे तैयार करने में जुटी हुई है। दो दिनों में इसे पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा। सजावट का कार्य अर्शद आर्ट के युवा कर रहे हैं। वहीं लाइटिंग का भी दो दिनों में कर दिया जाएगा। इस दौरान यहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
कव्वाली का मुकाबला होगा
रामरख्यानीस्टेडियम में नवरात्रि की शुरुआत से ही कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। पहले दिन यानी 25 सितंबर को सुरभि जागरण ग्रुप की प्रस्तुति होगी। वहीं 26 को सलैया के आदिवासियों का नृत्य, 27 को मुंबई के कलाकारों की कव्वाली, 28 को मध्यभारत की आवाज श्रेयजा उपाध्याय टीम की प्रस्तुति, 29 को डीआईडी फेम के कलाकारों का परफारमेंस होगा। तीस सितंबर को उत्कल जगन्नाथ डांस ग्रुप के कलाकार प्रस्तुति देंगे। एक अक्टूबर को कवि सम्मेलन होगा। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कवि शिरकत करेंगे। आखिरी दिन 2 अक्टूबर को बाबा के अंगने में नच बलिए कार्यक्रम होगा।