सबस्टेशन में स्विच जला, सप्लाई बंद
पाथाखेड़ाक्षेत्र के सुभाष नगर में बिजली सप्लाई करने वाले सब स्टेशन का चेंजिंग स्विच जल गया। इससे कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। लोग परेशान होते रहे। वहीं प्रबंधन ने स्विच सुधार का काम शुरू कर दिया है। इस क्षेत्र में अक्सर ट्रिपिंग और बिजली गुल होने की समस्या बनी रहती है।
पाथाखेड़ा क्षेत्र के सुभाष नगर में डब्ल्यूसीएल का बिजली विभाग बिजली की सप्लाई करता है। ओवरलोड होने के कारण कई बार सप्लाई प्रभावित होती है। ट्रिपिंग और घंटों कटौती से लोग पहले ही परेशान हैं। मंगलवार को नई समस्या गई। यहां के चेंजिंग स्विच में समस्या खड़ी हो गई। इसकी क्वाइलें जलने के कारण बिजली सप्लाई ठप हो गई। सुबह से देर शाम तक यहां बिजली गुल थी। परेशान लोग शिकायत भी कर रहे हैं, लेकिन फायदा नहीं मिला। बिजली गुल ही रही। जबकि सुधार जारी था। इस क्षेत्र के लोग रोजाना 8 से 10 घंटे कटौती से परेशान रहते हैं। जबकि घोषित तौर पर जहां चार घंटे अलग से कटौती होती है। अधिकारियों ने बताया कि सुभाषनगर क्षेत्र में अवैध कनेक्शनों के कारण अतिरिक्त लोड है। इससे परेशानी होती है।
8 दिनों से नहीं मिला पानी, परेशान लोग
सुभाषनगर क्षेत्र में पिछले आठ दिनों से पानी नहीं मिला है। यहां के लोग पानी नहीं मिलने से परेशान हैं। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि डब्ल्यूसीएल की सप्लाई वाले इस क्षेत्र में पहले ही चार से पांच दिनों में पानी सप्लाई होता है। अब आठ दिनों से पानी नहीं मिला है। इससे ज्यादा परेशानी हो रही है। डेंगू के खतरे के बीच भी लोगों को मजबूरी में पानी का स्टाक करके रखना पड़ रहा है। बीमारियों और मच्छरों की संख्या बढ़ने की आशंका है।