हेमराज बेले बने ब्लॉक अध्यक्ष
हेमराज बेले बने ब्लॉक अध्यक्ष
सारनी| घोड़ाडोंगरीमें अजाक्स की बैठक हुई। इसमें कार्यकारिणी का गठन किया गया। जे. वाइकर की मौजूदगी में हुई बैठक में ब्लाॅक अध्यक्ष पद पर हेमराज बेले को नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर जंगुलाल उइके, तहसील अध्यक्ष पद पर सुनील सरियाम और उपाध्यक्ष पद पर कैलाश नागवंशी को नियुक्ति दी गई। बैठक में दशरथ धुर्वे, मुनेश उइके, ज्ञान सिंह, संजय ठाकुर समेत अन्य मौजूद थे।