पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संघ ने कहा दो कर्मचािरयों की जगह एक से करा रहे काम

संघ ने कहा- दो कर्मचािरयों की जगह एक से करा रहे काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सतपुड़ापॉवर प्लांट में कर्मचारी अव्यवस्थाओं से परेशान हैं। कर्मचारियों को इमरजेंसी में भी सुविधाएं नहीं मिल पाती है। ऐसे में उन्हें बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मध्यप्रदेश विद्युत उत्पादन कर्मचारी संघ ने चीफ इंजीनियर को ज्ञापन सौंपा। संघ ने वर्षों से एक ही स्थान पर जमे कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

पॉवर प्लांट में संयंत्रों के कई कार्य स्थलों पर सहयोगी कर्मचारी नहीं है। ऐसे में आपात स्थिति में भी कर्मचारी संयंत्र छोकर जा नहीं सकता। इससे कंपनी को भी करोड़ों का नुकसान हो रहा है। मध्यप्रदेश विद्युत उत्पादन कर्मचारी संघ बीएमएस के प्रांतीय महामंत्री गणेश धोटे, सचिव साहेबराव पंडाग्रे ने बताया कि श्रम कानूनों की अनदेखी कर दो कर्मचारियों के काम का बोझ एक कर्मचारी पर डाला जा रहा है। कार्य स्थल पर पंखे, कूलर नहीं है। केबिन नहीं होने के कारण धूल और आवाज में कर्मचारियों को काम करना पड़ता है। संगठन के लोगों ने बताया कि शोभापुर कन्वेयर बेल्ट और कंट्रोल रूम की दूरी 8 से 10 किमी है। कर्मचारियों को मुसीबत झेलकर यहां जाना पड़ता है। पूर्व में भी वाहन की व्यवस्था की मांग की गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। प्लांट के कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। कई कर्मचारी 30 वर्षों से पाली में काम कर रहे हैं। जबकि कई कर्मचारी इतने ही वर्षों से संधारण विभाग में जमे हुए हैं। प्लांट में बैठक व्यवस्था भी ठीक नहीं है। सड़कें भी खराब हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि सात दिनों के भीतर मुद्दों पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो मामले को लेकर आंदोलनात्मक कार्रवाई की जाएगी।