पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्माण कार्यों से आवागमन में हो रही परेशानी

निर्माण कार्यों से आवागमन में हो रही परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें निर्माण कार्य अब लोगों की मुसीबत बन गए हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में तीन एजेंसियां निर्माण कार्य कर रही हैं। तीनों काम के कारण रास्ते बंद हो गए हैं। लोगों को आवागमन में तकलीफ हो रही है। कहीं सीसी रोड के लिए लोगों को धूल भरे रास्ते पर चलने को मजबूर होना पड़ रहा है तो कहीं सीवर लाइन के कारण कंपनी ने रोड पर ही मिट्टी डाल दी है। दमुआ रोड पर पिछले एक पखवाड़े से टू लेन सड़क के लिए रास्ता उखाड़ कर रख दिया है। शहर के तीन क्षेत्रों में लोगों को परेशानी में आवागमन करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

नगर पालिका मोरडोंगरी से लेकर जयस्तंभ चौराहे तक सड़क बनाने का काम कर रही है। इधर मठारदेव कॉलोनी के पास पॉवर जनरेटिंग कंपनी सीवर लाइन का काम, दमुआ रोड पर टू लेन सड़क का काम चल रहा है। काम तो सारे विकास के लिए हो रहे हैं। मगर, ये लोगों की परेशानी का सबब बने हुए हैं। कहीं डायवर्ट रोड तो कहीं धूल मिट्टी से लोगों को गुजरना पड़ रहा है। व्यवस्थित काम के नाम पर कुछ नहीं। ऐसे में शहर के लोग खासे परेशान हैं।





ये तीन परेशानी तो हैं ही साथ ही यहां जय स्तंभ चौराहे से डायवर्ट रोड तक की हालत भी कुछ ठीक नहीं है।

मोरडोंगरी रोड पर नगर पालिका मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत काम कर रही है। सड़क तो बेहतर बन रही है, लेकिन बायपास रोड का दायित्व निभाना नपा भूल गई। नपा को पहले बायपास रोड तैयार करना था। इसके बाद निर्माण शुरू करना था। मोरडोंगरी रोड पर जाने के लिए लोगों को पाटाखेड़ा होते हुए गैस गोदाम के रास्ते जाना पड़ रहा है। रास्ता उबड़, खाबड़ है कि वाहन चलना मुश्किल है। एक वाहन चले तो धूल इतनी ज्यादा उड़ती है कि वाहन चला पाना मुश्किल है। आसपास रहने वाले लोग भी डस्ट से परेशान हो गए हैं। मगर, एक बार भी नगर पालिका ने सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं किया। सीएमओ अशोक शुक्ला ने बताया कि ठेका कंपनी को पानी छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं।

मोरडोंगरी रोड: रास्ता खोदा, बायपास भी नहीं बनाया

सारनी| सीवरलाइन का काम करने वाली कंपनी ने पाइप डालने के लिए नाली खोदी और मिट्टी को सड़क पर लाकर डाल दिया। इतनी ज्यादा मिट्टी सड़क पर फैलाई कि दोपहिया वाहन भी नहीं निकल पाते। कंपनी काम करने के बाद मिट्टी को पूरी तरह से यहां से हटाएगी भी नहीं। लापरवाही यहां की शिव मंदिर वाली लाइन में देखी जा सकती है। यहां लाइन डालने के लिए मिट्टी हटाई