पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 300 अवैध कनेक्शन काटे और 35 किलो केबल जब्त

300 अवैध कनेक्शन काटे और 35 किलो केबल जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ने के कारण डब्ल्यूसीएल ने काटे कनेक्शन

नगरसंवाददाता|सारनी

पाथाखेड़ाऔर शोभापुर कॉलोनी क्षेत्र में अवैध बिजली कनेक्शनों से वेस्टर्न कोल फील्ड्स प्रबंधन खासा परेशान है। पिछले दिनों ओवर लोड ट्रांसफार्मर होने के कारण प्रेम नगर क्षेत्र में सप्ताह भर से ज्यादा दिनों तक बिजली सप्लाई बाधित रही थी। इससे निबटने के लिए डब्ल्यूसीएल के बिजली विभाग ने अवैध हुकिंग काटी।

डब्ल्यूसीएल प्रबंधन पर अनुमानित से ज्यादा बिजली खपत का भार है। मुसीबत यह है कि ट्रांसफार्मरों की क्षमता कम है और लोड ज्यादा। इससे शिवाजी नगर का ट्रांसफार्मर भी हीट हो रहा था। डब्ल्यूसीएल के बिजली विभाग ने मंगलवार को 16 सदस्यीय टीम के साथ शास्त्री नगर, शिवाजी नगर, राजेंद्र नगर, ड्रिलिंग कैंप क्षेत्र में अवैध कनेक्शनों को निकाला। अधिकारियों ने बताया कि करीब 300 कनेक्शन काटकर 35 किलो केबल वायर जब्त किया है।

पाथाखेड़ा में रोजाना औसतन 40 हजार और शोभापुर में 50 हजार यूनिट से ज्यादा बिजली की खपत हो रही है। यह काफी ज्यादा है। प्रबंधन खर्च कम करने के लिए अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई में जुटा हुआ है।