- Hindi News
- पावर हाउस 2 को बेस्ट हाउस कीपिंग का अवार्ड
पावर हाउस 2 को बेस्ट हाउस कीपिंग का अवार्ड
सतपुड़ापॉवर प्लांट के अतिरिक्त मुख्य अभियंता केके जैन ने कहा कि कार्य करते समय स्वयं के साथ-साथ संयंत्र की सुरक्षा भी जरूरी है। संयंत्रों का समय पर संधारण करना भी उतना ही जरूरी है जितना खुद को सुरक्षित रखना। वे 3 दिसंबर से चल रहे संरक्षा सप्ताह के समापन मौके पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अज्ञानता और लापरवाही ही दुर्घटना के मूल कारण होते हैं। औद्योगिक सुरक्षा का पहलु केवल उद्योगों से ही नहीं बल्कि संपूर्ण जीवन से जुड़ा हुआ है। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री जैन ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया। सर्वोत्तम विद्युत गृह साज-सज्जा के लिए रनिंग शील्ड विद्युत गृह क्रमांक 2 को प्रदान की गई। सर्वोत्तम साइट ऑफिस की साज सज्जा के लिए सीएचपी साइट (सर्विसेस 2) को प्रथम पुरस्कार दिया। औद्योगिक संरक्षा, स्वास्थ और पर्यावरण पर हुई भाषण स्पर्धा में कन्या स्कूल की कु. तृप्ति काकड़े प्रथम, दिव्यानी द्वितीय, आदर्श गायत्री स्कूल के उपदेश तिवारी और सरस्वती स्कूल की पलक सेन तृतीय रहे। अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों की स्पर्धा में मनीष तिवारी प्रथम, नितिन भागवत द्वितीय, अखिलेश तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। स्पर्धा में अन्य भाग लेने वाले प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
कार्यक्रम में एचके संकुले, डॉ. एके अग्निहोत्री, आरके मरकाम, एचके वाइकर बतौर अतिथि उपस्थित रहे। संरक्षा अधिकारी केके नामदेव ने स्पर्धाओं के निर्णायक आरके मरकाम, कमलेश शर्मा, वीसी टेलर, प्रमोद कागदे, डॉ. एके अग्निहोत्री, नरेंद्र गुप्ता, एसआर गढ़वाल को सम्मानित किया। अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन कर रहे संत शर्मा ने भी संरक्षा संबंधित विभिन्न जानकारियां दी।
फोटो- 7