पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधे शहर में दिन भर गुल रही बिजली

आधे शहर में दिन भर गुल रही बिजली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी| सतपुड़ाप्लांट में 400 केवी लाइन के काम के कारण मंगलवार को आधे शहर में सुबह से शाम तक बिजली गुल रही। इस बीच फीडरों को शुरू किया जा रहा था तो तकनीकी खराबी के कारण सारे शहर में एक साथ अंधेरा हो गया। करीब एक घंटे तक सारे शहर में अंधेरा रहा। लाइन के काम के लिए कंपनी ने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सुबह 10.30 से शाम को 5.30 बजे तक फीडर 2 और 3 की बिजली सप्लाई बंद करने की घोषणा की थी। शहर के अलावा ग्रामीण अंचलों में बिजली गुल थी। शाम को परमिट टाइम खत्म होने के बाद सप्लाई शुरू की जा रही थी इस दौरान बड़ा फाल्ट आया और सारे शहर में अंधेरा हो गया। इस दौरान 2 और 3 नंबर फीडर के साथ सतपुड़ा-1 फीडर भी बंद हो गया।









अंधेरे के कारण लोग खासे परेशान रहे। शाम 7 बजे बमुश्किल बिजली पाई। दिन भर के बाद शाम को भी लोगों को काफी देर तक परेशान होना पड़ा। टॉउन एई करन सिंह दोहरे ने बताया कि फीडरों को शुरू करने के दौरान ही फाल्ट आया। हालांकि शाम 7 बजे सभी क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई थी।