आरएसएस का पथ संचलन 13 को
सारनी : राष्ट्रीयस्वयं सेवक संघ का पथ संचलन सारनी में 13 दिसंबर को होगा। इसकी तैयारियां जोरों से चल रही है। नगर में टोलियां बनाकर स्वयंसेवकों को जुटाया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रांत संघ चालक सतीश पिंपलीकर अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। पथ संचलन शहर के सरस्वती विद्या मंदिर से सुबह 11 बजे शुरू होगा। दोपहर 2 बजे तक शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ वापस वहीं खत्म होगा। स्वयं सेवकों के स्वागत की तैयारियां भी जोरों से चल रही हैं।