मृत मवेशी उठाने रिक्शा नहीं है
सारनी : शोभापुरकॉलोनी में नगर पालिका के सफाई अमले को सीमित संसाधनों में काम करना पड़ रहा है। यहां सफाई कर्मियों के पास मृत मवेशी उठाने तक के लिए रिक्शा नहीं है। मंगलवार को यहां के वार्ड 31 में हाई स्कूल के पास एक गाय की मौत हो गई। क्षेत्र के लोगों ने नगर पालिका अमले से शिकायत की और इसे हटाने की मांग की। कर्मचारी तो मौके पर पहुंच गए, लेकिन खाली हाथ। नियमानुसार कर्मचारियों के पास कचरा और मृत मवेशी उठाकर फेंकने के लिए रिक्शा होना चाहिए। मगर, नगर पालिका केवल रेग्युलर सफाई कर्मचारियों को ही रिक्शा देती है। इसलिए इन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे पहले भी मृत मवेशियों को हटाने के लिए लोगों के सहयोग से वाहन मिले तब इन्हें हटाया जा सका।