आज से शुरू होगा सड़क का काम
आज से शुरू होगा सड़क का काम
सारनी| मुख्यमंत्रीअधोसंरचना योजना के तहत शहर में 2.05 करोड़ से बनने वाली सड़क का काम बुधवार से शुरू हो सकता है। सड़क के काम में प्रशासकीय मंजूरी का रोड़ा था। सीएमओ अशोक शुक्ला ने नगरीय प्रशासन विभाग से इसकी मंजूरी ले ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि बुधवार से काम शुरू हो जाएगा। यहां जय स्तंभ से शॉपिंग सेंटर होते हुए मोरडोंगरी रोड तक सड़क का निर्माण होना है।