- Hindi News
- सारनी. भोजपुरी समाज की महिलाओं ने पुत्र की लंबी आयु
सारनी. भोजपुरी समाज की महिलाओं ने पुत्र की लंबी आयु
सारनी. भोजपुरी समाज की महिलाओं ने पुत्र की लंबी आयु के लिए ज्युतिया का व्रत रखा। इस मौके पर महिलाओं ने डेम के तीर पर पहुंचकर पूजन भी किया। महिलाओं का उपवास बुधवार सुबह टूटेगा। समाज की आशादेवी, सरस्वती देवी और लीलावती देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि अष्टमी के दिन ज्युतिया का व्रत किया जाता है। पुत्र की लंबी आयु की कामना को लेकर पूजन किया जाता है। चौबीस घंटे का निर्जल और निराहार व्रत रखा जाता है। पूजन में नदी में स्नान करने का महत्व है। नदी के किनारे ही व्रत का पूजन होता है। कथा सुनने का महत्व है। सुबह व्रत टूटेगा।
महिलाओं ने की महालक्ष्मी पूजन