पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रांसपोर्ट के दफ्तर में चोरी

ट्रांसपोर्ट के दफ्तर में चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रांसपोर्ट के दफ्तर में चोरी

सारनी| पाथाखेड़ाके स्टेडियम कॉम्प्लेक्स स्थित एक ट्रांसपोर्ट के दफ्तर पर चोरों ने धावा बोल दिया। स्टेडियम के भीतर से आॅफिस की पिछली दीवार में छेदकर चोर भीतर घुसे और यहां रखे 65 हजार रुपए चोरी कर लिए। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। फिलहाल चोर पकड़े नहीं गए हैं। स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में कई दुकानें बनी हैं। इसमें ट्रांसपोर्ट कंपनी का ऑफिस भी शामिल है। बीती रात चोर स्टेडियम के भीतर से कॉम्प्लेक्स के पीछे घुसे और ट्रांसपोर्ट कंपनी के ऑफिस की दीवार को पीछे से खोद दिया। इसमें बड़ा सा छेद कर भीतर घुस गए। चोरों ने आफिस के ड्राज में रखे 65 हजार रुपए नकद चुरा लिए। कंपनी के मालिक संतोष लोखंडे ने बताया कि सुबह ऑफिस खोलने के बाद उन्हें घटना की जानकारी लगी। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर दी है। इसके बाद पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर सर्वे किया।











फिलहाल चोर गिरफ्तार नहीं हो पाए हैं। पुलिस तलाश में जुटी है।