आज धूमधाम से होगी विश्वकर्मा पूजा
आज धूमधाम से होगी विश्वकर्मा पूजा
सारनी| भगवानविश्वकर्मा का पूजन बुधवार को धूमधाम से हाेगा। बगडोना में डब्ल्यूसीएल के रीजनल वर्कशॉप में मुख्य आयोजन होगा। शाम को यहां झांकियां सजाई जाएंगी। जबकि पॉवर प्लांट और वैगन टिप्लर पर भी भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजन होगा। क्षेत्रीय कर्मशाला के चीफ इंजीनियर संजय शर्मा, जे. चंद्रा ने बताया कि सुबह 10 बजे सीजीएम पूजन कर प्रतिमा की स्थापना करेंगे। शाम को 6 से रात 10 बजे तक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। जबकि संध्या आरती शाम 7 बजे होगी। इधर सतपुड़ा पॉवर प्लांट में भी अलग-अलग स्थानों पर पूजन होगा। बीएमएस कार्यालय में भी शाम 7 बजे विश्वकर्मा भगवान का पूजन रखा गया है।