आज बगडोना में गुल रहेगी बिजली
आज बगडोना में गुल रहेगी बिजली
सारनी| शहरके शॉपिंग सेंटर, पाटाखेड़ा और बगडोना के सभी हिस्सों में बुधवार को बिजली गुल रहेगी। पोस्ट मानसून मेंटेनेंस के लिए सतपुड़ा-3 फीडर को सुबह 10 से दोपहर 3.30 बजे तक बंद रखा जाएगा। टॉउन एई करन सिंह दोहरे ने बताया कि इससे शॉपिंग सेंटर, बगडोना, पाटाखेड़ा, बजरंग मंदिर, कालीमाई, राजीव तिगड्डा, ओल्ड एफ, बारदारी, बाकुड़, मोरडोंगरी समेत अन्य क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी।