नवयुवक मंडल का गठन 17 को
सारनी. सुतार(बढ़ाई) समाज की बैठक शनिवार को संपन्न हुई। बैठक में सामाजिक कार्यों, नवयुवक अर महिला मंडल के गठन पर चर्चा हुई। समाज के अध्यक्ष रादास राऊतकर ने बताया कि बैठक में 17 सितंबर को नवयुवक और महिला मंडल के गठन के लिए चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। नागपुर रोड पर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में सुबह दस बजे से चुनाव होंगे। जिले के युवा और महिलाएं सदस्यता ग्रहण कर चुनाव में भाग ले सकती है।