इनामी दंगल स्पर्धा 21 को
सारनी. सलैयागांव में इनामी दंगल स्पर्धा 21 सितंबर को रखी गई है। यहां के हाई स्कूल ग्राउंड पर सुबह 11 बजे से यह स्पर्धा होगी। जानकारी देते हुए अध्यक्ष विश्राम उइके, उपाध्यक्ष लख्मीचंद बरकुर ने बताया कि प्रथम पुरस्कार 3 हजार 333 रुपए रखा गया है। यह रामेश शर्मा देंगे। द्वितीय पुरस्कार 2 हजार 222 विश्राम उइके की ओर से रखा गया है। अन्नू यादव की ओर से 1 हजार 111 रुपए का तृतीय पुरस्कार रखा गया है। अतिथि के रूप में विधायक चैतराम मानेकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, बैकुंठ धाम के दादाजी, संगीतदास महाराज मौजूद रहेंगे।