पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएचपी का रास्ता खराब, ब्रिज से गुजरे वाहन

सीएचपी का रास्ता खराब, ब्रिज से गुजरे वाहन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी. सतपुड़ापॉवर प्लांट के कोल हैंडलिंग प्लांट में जाने का रास्ता खराब हो गया है। कोयले के डंपर अब डायवर्ट रोड के मेन ब्रिज से होकर रहे हैं। इससे आम ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है, लेकिन सीएचपी प्रबंधन ने सड़क सुधार का काम नहीं किया है।

डायवर्ट रोड से सीएचपी को जाने वाला रास्ता काफी खराब हो गया है। बमुश्किल 50 मीटर लंबे इस रास्ते पर इतना ज्यादा कीचड़ है कि कोयले से भरे डंपर इसमें फंस रहे हैं। डंपरों में टूट-फूट रोज हो रही है। सड़क सुधार के लिए इससे पहले भी लोक ट्रांसपोर्टर्स ने आंदोलन किया था। भीतरी सड़कें तो कुछ सुधर गई, लेकिन बाहर की सड़कों पर परेशानी पहले की तरह ही है। बाहर की सड़कों पर शुक्रवार को ही एक डंपर फंस गया था।















इसे बमुश्किल निकाला गया। मजबूरी में फेरा काटकर डंपरों को मेन डायवर्ट रोड के पुल से गुजारा जा रहा है। इस दौरान डंपर चालकों को गेट नं. 1 तक की खराब सड़कों से होकर गुजरना पड़ रहा है। जबकि तय यह हुआ था कि डंपर ब्रिज के पहले की डायवर्ट रोड से ही सीएचपी में आएंगे। कंपनी के सिविल और सीएचपी विभाग को इस ओर ध्यान देकर सड़क का सुधार करना चाहिए। इससे आम ट्रैफिक प्रभावित ना हो।



सारनी की डायवर्ट रोड के ब्रिज से कोयले से भरे डंपर चल रहे हैं।