आवास में मृत मिला कर्मचारी
आवास में मृत मिला कर्मचारी
सारनी| मठारदेवकॉलोनी के सुपर डी आवास में रहने वाला कर्मचारी सुबह आवास में मृत मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सुपर डी 421 निवासी अविनाश गादेवार (52) का शव उन्हीं के घर में मिला। पड़ोसियों ने जगाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। पुलिस की मौजूदगी में आवास का दरवाजा खोला गया। कर्मचारी को डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई है।