- Hindi News
- सारनी| श्रीसाईं मंदिर में साईं जन्मोत्सव मनाया जाएगा। शनिवार 20
सारनी| श्रीसाईं मंदिर में साईं जन्मोत्सव मनाया जाएगा। शनिवार 20
सारनी| श्रीसाईं मंदिर में साईं जन्मोत्सव मनाया जाएगा। शनिवार 20 सितंबर से यहां कार्यक्रम शुरू होंगे। इसके तहत 25 को भंडारा और 27 को हवन के बाद साईं नाथ की शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री साईं बाबा मंदिर प्रबंधक संस्थान साईं सेवा धाम सारनी के तत्वावधान में साईं जन्मोत्सव का कार्यक्रम शनिवार से शुरू होगा। इसके तहत पहले दिन सुबह 5.30 बजे बाबा के अभिषेक और पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम होंगे। श्री साईं अन्नपूर्णा भंडारा समिति के तत्वावधान में गुरुवार 25 सितंबर को शाम की आरती के बाद भंडारा होगा। इसके अलावा पहले दिन नर्मदा मानस मंडल सारनी के सदस्य सुंदरकांड की प्रस्तुति देंगे। दोपहर में वृंदावन, रेणुका, खेड़ापति, राम रामायण मंडली, श्री बाबा मठारदेव महिला मंडल और सरस्वती महिला मंडल की सदस्य प्रस्तुति देंगी। आखिरी दिन सुबह 5 बजे से अभिषेक पूजन और नगर संकीर्तन यात्रा निकाली जाएगी। संत श्री गजानन महाराज सेवा मंडल के तत्वावधान में श्री गणपति अथर्व शीर्ष का पाठ होगा। सुबह हवन और मध्याह्न आरती के बाद शाम को 4 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम को महामंगल आरती होगी। इसी दिन रात को 8.30 बजे से श्री मठारदेव बाबा म्यूजिकल ग्रुप के सदस्य भजनों की प्रस्तुति देंगे।
आज से शुरू होगा साईं जयंती समारोह, मंगल अभिषेक होगा