सीटी बर्स्ट होने से शहर में छाया अंधेरा
{ फीडर में पहले से ही थी खराबी
नगरसंवाददाता|सारनी
शहरमें बिजली सप्लाई करने वाले 220 केवी सब स्टेशन में गुरुवार रात सीटी (करंट ट्रांसफार्मर) बर्स्ट हो गई। जोरदार आग के बाद सीटी बर्स्ट होने से सारे शहर में अंधेरा हो गया। आनन-फानन में कंपनी सुधार में जुटी, फाल्ट नहीं मिला। आखिर में 220 केवी सब स्टेशन में फाल्ट मिला। एक घंटे बाद सुधार कार्य हो सका।
गुरुवार रात को 220 केवी सब स्टेशन में मेन सप्लाई वाले ट्रांसफार्मर में खराबी आई और इससे सीटी बर्स्ट हो गई। इसके बाद सारे शहर में अंधेरा छा गया। एनसीडीसी फीडर में फाल्ट के कारण ऐसा हुआ। जबकि फीडर में पहले से ही खराबी थी। फाल्ट अाते ही सारे शहर में एक साथ बिजली सप्लाई ठप हो गई। एक साथ बिजली गुल होने के कारण कंपनी का अमला हरकत में आया। फाल्ट ढूंढने के बाद पता चला कि 220 केवी सब स्टेशन में मेजर फाल्ट आया है। सुधार में समय लगा। रात को करीब एक घंटे बाद सारे शहर में बिजली पाई। जबकि एनसीडीसी फीडर बंद होने के कारण पाथाखेड़ा क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। बाद में यहां के लिए घोड़ाडोंगरी से कनेक्शन दिया गया। तब कहीं जाकर पाथाखेड़ा क्षेत्र में बिजली पाई। एनसीडीसी फीडर सुबह शुरू हो सका। इससे पहले दो दिनों पहले 220केवी सब स्टेशन में फाल्ट गया था।
सारनी. 220 केवी सब स्टेशन में बर्स्ट हुई सीटी।