- Hindi News
- सीई को हटाने की मांग प्रदर्शन कर नारेबाजी की
सीई को हटाने की मांग प्रदर्शन कर नारेबाजी की
सारनी| सतपुड़ापॉवर प्लांट के चीफ इंजीनियर कार्यालय के सामने शुक्रवार को बीएमएस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता चीफ इंजीनियर के असहयोगात्मक व्यवहार से नाराज थे। हालांकि कर्मचारियों के घेराव के चंद मिनटों पहले ही सतपुड़ा प्रबंधन ने द्विपक्षीय वार्ता के मुद्दों पर पाइंट-टू-पाइंट जानकारी संघ को दे दी।
मध्यप्रदेश विद्युत उत्पादन कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी शाम 5.30 बजे चीफ इंजीनियर कार्यालय के सामने इकट्ठा हुए। यहां कर्मचारियों ने नारेबाजी कर चीफ इंजीनियर को हटाने की मांग की। प्रांतीय महामंत्री गणेश धोटे और प्रांतीय सचिव साहेबराव पंडाग्रे ने बताया कि सीई वीके कैलासिया कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने की बजाय गुमराह कर रहे हैं। प्रदर्शन के पूर्व ही द्विपक्षीय वार्ता की जानकारी दे दी गई थी। इसके बाद प्रस्तावित भूख हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है।
सारनी के चीफ इंजीनियर कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते बीएमएस के कार्यकर्ता।