पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण हटवाकर नपा बनाएगी भवन और पार्क

अतिक्रमण हटवाकर नपा बनाएगी भवन और पार्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^नपाक्षेत्र में राजस्व विभाग की भूमि है। इसे अतिक्रमण मुक्त करने की तैयारी की जा रही है। इसे नपा को दिया जाएगा। नपा प्रक्रिया के तहत आवेदन करेगी। इसके बाद भूमि हस्तांतरित करने की कार्रवाई की जाएगी।^ अनिलकुमार सोनी, तहसीलदारघोड़ाडोंगरी

जमीन लेने की तैयारी है

^राजस्वविभाग से नजूल और शासकीय भूमि नगर पालिका के नाम हस्तांतरित कराने की योजना है। पटवारी सर्वे कर भूमि को जल्द नपा के नाम करने की कार्रवाई करेंगे। नपा अपनी ओर से इसके लिए आवेदन भी कर रही है। इन जमीनों पर जनोपयोगी निर्माण किए जाएंगे।^ अशोकशुक्ला, सीएमओसारनी

पाथाखेड़ा में उप नगर पालिका कार्यालय बनाने की तैयारी

पाथाखेड़ाके 2 नंबर क्षेत्र में स्थित वाचनालय की स्थिति जल्द सुधरेगी। नपा यहां अपना उप कार्यालय तैयार करने की योजना तैयार कर रही है। इसको लेकर पार्षद जगदीश पवार ने सीएमओ से मुलाकात की थी। सीएमओ अशोक शुक्ला ने कहा कि इसे जल्द ही नया स्वरूप दिया जाएगा। बाउंड्री और भवन बनाकर उप कार्यालय खोला जाएगा। इससे लोग यहां जलकर, टैक्स जमा कर सकेंगे। यहां नगर पालिका को डब्ल्यूसीएल से अनुमित लेना होगा।

जमीन पर कब्जा मिलते ही नपा करेगी फैंसिंग

नपाराजस्व विभाग से जमीनों का सीमांकन होने के बाद खसरा नंबर लेगी। खसरा नंबर के साथ आवेदन करने पर नपा को जमीन आवंटित की जाएगी। जमीन आवंटित होने के बाद ही नपा जमीन पर फैंसिंग करेगी। इसके बाद नपा जमीन पर निर्माण प्रस्तावित करेगी। अधिकारियों ने बताया कि जमीन पर लाइब्रेरी, आडिटोरियम समेत अन्य जनोपयोगी भवन बनाए जाएंगे। जमीन मिलने के बाद इसका प्रस्ताव लिया जाएगा।

बगडोना में मंगल भवन के लिए नहीं है जमीन

नगरपालिका ने करीब 25 लाख रुपए की लागत से बगडोना में मंगल भवन प्रस्तावित किया है। इसके मंजूरी की तैयारी भी चल रही है, लेकिन बगडोना में नगर पालिका के पास जमीन नहीं है। हालांकि यहां एक नजूल की जमीन का सर्वे जरूर किया गया था। मगर, अभी तक यह नगर पालिका को हस्तांतरित नहीं हो पाई है। बगडोना के अलावा पाटाखेड़ा में भी पार्क प्रस्तावित है। जमीन मिले तो नगर पालिका पार्क का निर्माण करें।

सारनी के पाटाखेड़ा में अस्पताल के आसपास लगातार सरकारी जमीन पर कब्जा हो रहा है।

नगर संवाददाता|सारनी

शहरमें अतिक्रमण की चपेट में आई सरकारी जमीन को राजस्व विभाग कब्जा मुक्त करने की तैयारी में है। जमीन क