पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सारनी| बगडोनाक्षेत्र में बनाए जा रहे सार्वजनिक मंच को लेकर

सारनी| बगडोनाक्षेत्र में बनाए जा रहे सार्वजनिक मंच को लेकर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी| बगडोनाक्षेत्र में बनाए जा रहे सार्वजनिक मंच को लेकर चले रहे विवाद के बीच शुक्रवार को सीएमओ अशोक शुक्ला ने निरीक्षण किया। मंच का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। श्री शुक्ला ने सुपरवाइजर को कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष ओर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमलेश सिंह, राजू मोहने ने मंच के पीछे जल्द ही सीसी नाली बनाने की मांग रखी। पंकज पुंडे, प्रकाश चौरे, राकेश चौरे सुरेश घिडोडे समेत अन्य लोगों ने वार्ड की स्ट्रीट लाइट और साफ-सफाई के बारे में जानकारी दी। सीएमओ ने जल्द अन्य सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

सार्वजनिक मंच के पीछे नाली भी बनाने के निर्देश