कामगारों को मिलेगा 40 हजार बोनस
कामगारों को मिलेगा 40 हजार बोनस
सारनी| कोयलाकामगारों को सालाना बोनस 40 हजार रुपए मिलेगा। शुक्रवार को दिल्ली में पांचों श्रम संगठनों और कोयला प्रबंधन के बीच हुई मीटिंग में बोनस की राशि तय कर ली गई। इंटक के महामंत्री दामोदर मिश्रा, बीएमएस के महेंद्रसिंह ठाकुर, सीटू के कामेश्वर रॉय और एटक के जीआर तिवारी ने बताया कि प्रबंधन से चर्चा के बाद राशि तय हो पाई है। दीपावली और दशहरा बोनस के रूप में हर साल कामगारों को राशि दी जाती है।