पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिटर्निंग वाल को लेकर दूसरे दिन भी विवाद, पुलिस ने शांत किया मामला

रिटर्निंग वाल को लेकर दूसरे दिन भी विवाद, पुलिस ने शांत किया मामला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाथाखेड़ाके न्यू मार्केट में रिटर्निंग वाल बनाने पर गुरुवार को भी जोरदार विवाद हुआ। गुरुवार बाजार बंद रहने का दिन होने के कारण व्यापारी इकट्ठा हो गए। व्यापारियों ने यहां पहुंचकर नगर पालिका की रिटर्निंग वाल को पुरानी रिटर्निंग वाल के स्थान पर बनाने की मांग की। जबकि नई रिटर्निंग वाल का लेआउट और डिजाइन दिया जा चुका है। काम भी आधे से ज्यादा हो गया है।

पाथाखेड़ा के वार्ड 18 में नगर पालिका की ओर से नाले पर रिटर्निंग वाल बनाई जा रही है। न्यू मार्केट क्षेत्र में स्थित इस नाले की चौड़ाई आैर पुरानी रिटर्निंग के स्थान पर ही निर्माण को लेकर दो दिनों से विवाद चल रहा है। विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इससे खासी परेशानी है। नगर पालिका का ठेकेदार भी इसे लेकर परेशान हैं। एक तो आस-पास अवैध कब्जा, मटेरियल तक ले जाने का रास्ता नहीं है। गुरुवार को सुबह फिर से लोग इकट्ठा हो गए और काम शुरू ही नहीं करने दे रहे थे। इस बीच काफी देर तक विवाद हुआ। ठेकेदार पहुंचा तो लोगों ने इसके साथ भी बदसलूकी करनी शुरू कर दी। इस बीच ठेकेदार मो. ताज ने मामले की जानकारी अध्यक्ष मीनाक्षी मोहबे और सीएमओ अशोक शुक्ला को दी। उन्होंने पुलिस को फोन पर सूचना दी। इसके तुरंत बाद यहां पुलिस पहुंची और विवाद को शांत कराया। पुलिस ने कहा कि यदि काम नहीं करने दिया गया तो शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी मोहबे हबे ने बताया कि यहां लोगों के आपसी विवाद के कारण काम प्रभावित हो रहा है। काम बेहतर गुणवत्ता का किया जा रहा है, यदि ऐसी परेशानी रहती तो ठेकेदार को दंडित किया जाता, लेकिन फिलहाल ऐसी कोई परेशानी नहीं है। इसलिए काम नहीं रुकने दिया जाएगा। बुधवार को भी यहां जोरदार विवाद हुआ। लोगों ने पार्षद मो. ताहिर अंसारी के साथ विवाद किया।

































































हालांकि बाद में नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ ने पहुंचकर मामला शांत कर दिया। मगर, गुरुवार को फिर मामला भड़क गया। बाद में पुलिस हस्तक्षेप से ही मामला शांत हुआ।

फोटो- 2

सारनी| पाथाखेड़ामें रिटर्निंग वाल को लेकर दूसरे दिन भी विवाद हुआ।