विद्यार्थियों ने जीतने के लिए दौड़ लगाई
शहरके आदर्श गायत्री विद्यापीठ में गुरुवार को शालेय वार्षिकोत्सव के तहत खेलकूद स्पर्धा हुई। दिन भर विभिन्न स्पर्धाएं हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्रावण गीते ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सचिव एमएस रघुवंशी, कोषाध्यक्ष एसएल बनखेड़े, सदस्य और प्राचार्य लक्ष्मी पवार प्रधान पाठक महेश सोनी अर्जुन सिंह नगदे मौजूद थे। शुरुआत दौड़ स्पर्धा के साथ हुई। इसमें मिडिल संभाग के 100 मीटर दौड़ में 8वीं के छात्र सागर सोनारे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं 7वीं के मासून ने प्रथम स्थान और 6वीं की रक्षा देशमुख ने द्वितीय स्थान पाया। हाई एवं हायर सेकंडरी विभाग की 200 मीअर एवं 300 मीटर दौड़ में शैलेश बामने, विवेक, पीयूष भालेराव, राकेश यादव, ओमदास, शुभांगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किए। प्रदीप धोटे, ओमदास, सुमीत बेलसरे, हरीश नायक, ब्रजेश राजपूत और ऋतु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।