- Hindi News
- मीटर के पास शार्ट सर्किट से दुकान में आग लगी
मीटर के पास शार्ट सर्किट से दुकान में आग लगी
शोभापुरकॉलोनी के कैलाश नगर में स्थित एक किराना दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग तेजी से फैल रही थी। इस बीच मोहल्ले के लोगों ने सामान हटाकर आग को बुझाने का प्रयास किया। इस बीच काफी कम समय में दमकल भी मौके पर पहुंच गई और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। यदि लोग जागरुकता नहीं रखते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
शोभापुर कॉलोनी के कैलाश नगर में स्थित जैन किराना स्टोर में गुरुवार शाम को करीब 5.30 बजे एक हिस्से से धुआं उठता दिखाई दिया। दुकान मालिक विनय जैन ने पता किया तो साइड के एक हिस्से में जहां स्टोर रूम है वहां के सामान के खाली गत्ते जल रहे थे। आस-पास के लोग एकत्रित हुए और आग बुझाने का प्रयास किया गया। इस बीच नगर पालिका की दमकल को भी फोन कर बुलवा लिया गया। दुकान के ऊपर की शीट को तोड़कर भीतर पानी डाला गया और आग को बुझाया गया। इस बीच कोई नुकसान नहीं हुआ। दुकान मालिक विनय जैन ने बताया कि लोगों के सहयोग से उसका कोई नुकसान नहीं हुआ है। बस दमकल से उड़े पानी से नुकसान की आशंका है। इस बीच पुलिस ने आगजनी का प्रकरण कायम किया है।
सारनी| शोभापुरकैलाश नगर में एक किराना दुकान में आग लग गई।