युवक ने फांसी लगाई
सारनी : शहरके बाजार मोहल्ला क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस जांच में जुटी है। सारनी पुलिस ने बताया कि वार्ड नं. 6 बाजार मोहल्ला निवासी राजपाल पिता सिद्धार्थ (28) ने घर में फंदा बनाकर फांसी लगा ली। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।