शोभापुर में बनेंगे सांस्कृतिक भवन
शोभापुर में बनेंगे सांस्कृतिक भवन
सारनी: शोभापुरकॉलोनी के हायर सेकंडरी स्कूल को नगर पालिका आदर्श बनाएगी। शोभापुर कॉलोनी के हायर सेकंडरी स्कूल में भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष मीनाक्षी मोहबे ने कहा कि यहां के दो स्कूलों में सांस्कृतिक भवन तैयार होने के साथ ही मैदान को भी विकसित किया जाएगा। नपा मैदान का समतलीकरण भी कर रही है। स्कूल और मोहल्ले के लोगों की मांग पर यहां इसे मंजूरी दी गई।