आम आदमी की जीत पर रैली निकाली
सारनी|दिल्ली केविधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की एकतरफा जीत का जश्न सारनी में भी मना। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजेश सरियाम और जोनल प्रभारी अजय सोनी के नेतृत्व में शहर में जुलूस निकाला। डीजे और बाजे के साथ निकले जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी। न्यू शॉपिंग सेंटर में पदाधिकारियों ने एक सभा को भी संबोधित किया। आप के राजेश सरियाम ने कहा कि दिल्ली जीती है अब अन्य स्थानों की बारी है। उन्होंने कहा जिले की सांसद का कार्यकाल भी बेहतर नहीं रहा। जो सांसद अपनी निधि से विकास नहीं करना चाहती ऐसी सांसद को रहने का अधिकार नहीं है।