पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारहवीं के विद्यार्थियों का किया सम्मान

बारहवीं के विद्यार्थियों का किया सम्मान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी| शहरके आदर्श गायत्री विद्या पीठ में मंगलवार को कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने बारहवीं के विद्यार्थियों को विदाई दी। इस मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले विद्यार्थियों को सम्मानित किया फिर आत्मीयता से भोजन कराकर उन्हें विदाई दी।

कार्यक्रम की शुरुआत मनोरंजक कार्यक्रम और स्पर्धाओं के साथ हुई। इसके बाद सीनियर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

भविष्य में सफलता की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्रावण गीते, जीआर सराटकर, मदनसिंह रघुवंशी, एसएल बनखेड़े, मनुषे दवंडे, सुंदरलाल बतरा, प्राचार्य लक्ष्मी पवार, एएस नगदे, महेश सोनी समेत अन्य मौजूद थे।