दुर्घटना नीति के अभियान शुरू
दुर्घटना नीति के अभियान शुरू
सारनी| अनुकंपानियुक्ति आश्रित संगठन के सदस्यों ने दुर्घटना नीति के खिलाफ पत्र अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन सदस्यों ने प्रधान मंत्री समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों को इसके लिए पत्र लिखा है। संघ के निराकार सागर ने बताया कि सरकार दुर्घटना नीति 2014 लागू करने की तैयारी में है। इसके विरोध में संगठन के सदस्य कई आंदोलन कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पत्र लिखकर अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पीएम नरेंद्र मोदी, सीम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, प्रमुख सचिव ऊर्जा समेत अन्य लोगों को पत्र लिखा।