जरूरतमंद बच्चों को दी सहायता
वेस्टर्नकोल फील्ड्स की संचयिता महिला मंडल ने गरीब और जरूरतमंद बच्चों को सहायता प्रदान की। पाथाखेड़ा में हुए कार्यक्रम में बच्चों को स्वेटर, चादर आदि का वितरण किया गया।
पाथाखेड़ा के प्रज्ञा हाई स्कूल में कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से हुई। इसके बाद संचयिता मंडल की अध्यक्ष उर्मी मुखोपाध्याय ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में स्कूल के 23 शिक्षक, शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा 15 बच्चों को सहायता सामग्री बांटी गई। इसके अलावा स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम का संचालन कर रही शोभापुर उपक्षेत्र की कार्मिक प्रबंधक प्रियंका सोनी ने कई जानकारियां दीं। इस मौके पर सुनीता जैन, सुनीता श्रीवास्तव, काकुली राय, दुर्गेशनंदिनी, रोजी सिन्हा, सुभद्रा रेड्डी, सुनीता मुर्ली, मंजूषा श्रीनिवास, नीलांजना गुप्ता, रेणु चतुर्वेदी, परमजीत कौर सैनी, अर्चना चंद्रवंशी समेत अन्य लोग मौजूद थे।