- Hindi News
- निजी कंपनियों को कोल ब्लाॅक आवंटन के विरोध में हुई मीटिंग
निजी कंपनियों को कोल ब्लाॅक आवंटन के विरोध में हुई मीटिंग
देशभर में कोयला उद्योग को लेकर सरकार की नीति के विरोध में प्रदर्शन की तैयारी चल रही है। इसके तहत सोमवार को वेस्टर्न कोल फील्ड्स की पाथाखेड़ा क्षेत्र की सभी खदानों में एक साथ श्रमिक संगठनों ने गेट मीटिंग की। श्रमिक नेताओं ने नीतियों के विरोध में सरकार पर गुस्सा उतारा। सभी पांचों श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों ने टीम बनाकर गेट मीटिंग ली।
कोल इंडिया में विनिवेश पर रोक लगाने, भारत सरकार द्वारा निजी कंपनियों को आवंटित कोल ब्लाक को निरस्त करने, कोयला उद्योग में ऑक्शन प्रणाली लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर इंटक, बीएमएस, एचएमएस, सीटू और एटक के पदाधिकारियों ने सोमवार को खदानों पर गेट मीटिंग ली। सुबह 8 बजे से शुरू गेट मीटिंग 11 बजे तक चली। शाम की पाली में भी गेट मीटिंगें हुईं। इंटक के महामंत्री दामोदर मिश्रा, एटक के पिरथी बारपेटे समेत अन्य पदाधिकारियों ने गेट मीटिंगों को संबोधित किया। कोयला श्रमिक लगातार तीन दिनों तक गेट मीटिंग करेंगे। इसके बाद 18 से वर्क टू रूल का आंदोलन करेंगे। इससे सभी खदानों पर कार्य प्रभावित होगा।
सारनी के पाथाखेड़ा की खदानों पर संयुक्त मोर्चा की गेट मीटिंग हुई। मीटिंग में मौजूद श्रमिक।