पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रबंधन ने नहीं की कार्रवाई, नाराज बीएमएस की भूख हड़ताल 22 को

प्रबंधन ने नहीं की कार्रवाई, नाराज बीएमएस की भूख हड़ताल 22 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
द्विपक्षीयवार्ता में उठाए गए मुद्दों पर प्रबंधन की कार्रवाई नहीं होने से नाराज मध्यप्रदेश विद्युत उत्पादन कर्मचारी संघ प्रदर्शन करेगा। इसे लेकर सोमवार मो यूनियन के पदाधिकारियों ने सतपुड़ा पॉवर प्लांट प्रबंधन को नोटिस दे दिया है। संगठन 19 सितंबर को प्रदर्शन करेगा। जबकि 22 को चौबीस घंटे भूख हड़ताल की जाएगी। संगठन के सचिव साहेबराव पंडाग्रे ने बताया कि प्रबंधन के साथ यूनियन के द्विपक्षीय वार्ता हुई थी। मगर, वार्ता में नियमानुसार की गई कार्रवाई की जानकारी से संघ को अवगत नहीं कराया गया। ही कोई कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि 3 दिनों के भीतर प्रबंधन जानकारी नहीं देता है तो आंदोलन किया जाएगा। इसके तहत 19 सितंबर को सीई आफिस के सामने प्रदर्शन और 22 को चौबीस घंटे की भूख हड़ताल की जाएगी।