- Hindi News
- पॉवर प्लांट के विकास के लिए सभी मिलकर काम करें: कैलासिया
पॉवर प्लांट के विकास के लिए सभी मिलकर काम करें: कैलासिया
सतपुड़ाप्लांट के चीफ इंजीनियर वीके कैलासिया ने कहा कि पॉवर प्लांट का विकास तभी होगा जब सभी मिलकर इसमें भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक प्रणाली को और ज्यादा सुदृढ़ करने की दरकार है। श्री कैलासिया ने कहा कि हिंदी भाषा को प्रचार, प्रसार और विकास की जरूरत है। इसमें भी संकुल के लोगों को भागीदार बनना होगा। वे सोमवार को हिंदी दिवस के मौके पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
पॉवर प्लांट में कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ हुआ। विचार गोष्ठी में बदलाव की शक्ति के संदर्भ में प्रबंधन के प्रति आपका दायित्व और प्रबंधन से आपकी अपेक्षाएं विषय पर लोगों ने विचार रखे। चीफ इंजीनियर श्री कैलासिया ने कहा कि बदलाव एक स्तर से नहीं बल्कि हर स्तर से होना चाहिए। तभी विकास संभव है। पुरानी प्रणाली अब बंद हो चुकी है सब कुछ आधुनिक हो गया है। इसलिए खुद को बदलना भी जरूरी है। इस मौके पर भाषण स्पर्धा में सुनील कुमार शर्मा प्रथम रहे, मनीष तिवारी द्वितीय, वीएन बारस्कर तृतीय स्थान पर रहे। अखिलेश तिवारी और सुरेश नावलेकर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। नसरीन सिद्धीकी, अंकिता मड़ावी, वीसी टेलर, आरपी वाजपेयी, संतकुमार शर्मा, गुलाब पाटिल ने भी विचार रखे। निर्णायक दशरथ पाल सागर और नरेंद्र गुप्ता रहे।