- Hindi News
- बिना एस्टीमेट मंजूरी के मंच बनाने की शिकायत
बिना एस्टीमेट मंजूरी के मंच बनाने की शिकायत
शहरके बगडोना क्षेत्र में परिषद की बिना मंजूरी और एस्टीमेट तैयार किए मंच बनाने का विरोध शुरू हो गया है। मामले को लेकर वार्ड 36 के पार्षद ने सीएमओ से मुख्यमंत्री के नाम शिकायत की है। उन्होंने मंच का काम रुकवाने की मांग रखी है।
पार्षद दशरथसिंह जाट ने शिकायत में बताया कि वार्ड 36 में नगर पालिका द्वारा कमलेश सिंह के घर के सामने मंच का निर्माण किया जा रहा है। इसका नगर पालिका ने ना कोई टेंडर निकाला है और ना ही कोई वर्क आर्डर। बिना टेंडर के कार्य किया जा रहा है। इसमें भी गुणवत्ता की कमी है। सीएमओ अशोक शुक्ला से उन्होंने मामले की शिकायत की। मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री और कलेक्टर से भी मामले की शिकायत की है। मामले को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी मोहबे ने बताया कि वार्ड के लोगों की मांग पर निर्माण कार्य जनहित के तहत कराया जा रहा है।