पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेम में पानी की आवक रूकी, गेट बंद किए

डेम में पानी की आवक रूकी, गेट बंद किए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सतपुड़ाडेम में अब पानी की आवक थम गई है। सोमवार को प्रबंधन ने इसके सारे गेट बंद कर दिए हैं। डेम का लेवल पूरी क्षमता पर यानी 1433 फीट पर मेंटेन कर लिया गया है। तवा नदी में पानी की आवक रुकने के कारण डेम प्रबंधन को यह कदम उठाना पड़ा है। अभी तक यहां से लगातार 1 गेट से पानी छोड़ा जा रहा था। सतपुड़ा पॉवर प्लांट को पानी सप्लाई करने वाले डेम से लगातार 1 गेट से पानी छोड़ा जा रहा था। रविवार को अचानक पानी का लेवल कम होने लगा। इसे देखते हुए देर रात 1 गेट को भी बंद कर दिया गया। इसके बाद सुबह तक लेवल 1433 फीट पर गया। फिलहाल लेवल यही थमा हुआ है। पानी छोड़ने की जरूरत नहीं पड़ रही है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के सीजन में यहां से 8 हजार एमसीएफटी से ज्यादा पानी छोड़ा गया है। आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नजर नहीं रही। इटारसी के तवा डेम के लिए हर साल करीब 12 हजार एमसीएफटी पानी छोड़ा जाता है। करीब 2891 एकड़ में फैले डेम में सिल्ट यानी कीचड़ जम गया है। इससे लेवल ज्यादा ऊपर है। इसका गहरीकरण का कार्य प्रस्तावित है, लेकिन फिलहाल हो नहीं पाया है। सारनी में औसत बारिश अभी पूरी नहीं हुई है। औसत का आंकड़ा छूने के लिए 450 मिमी बारिश की दरकार और है।

















यहां हर साल 1500 मिलीमीटर औसत बारिश होती है।

फोटो- 1