- Hindi News
- राजडोह से आएगा पानी, कांजी हाउस तोड़कर बनेंगे कर्मचारियों के आवास
राजडोह से आएगा पानी, कांजी हाउस तोड़कर बनेंगे कर्मचारियों के आवास
{25 सितंबर के पहले तैयार करेंगे एस्टीमेट, बस स्टैंड और मिनी स्टेडियम के काम भी शामिल
नगरसंवाददाता|सारनी
शहरके लोगों को पानी पिलाने के लिए नगर पालिका राजडोह से पाइप लाइन डालने की तैयारी कर रही है। टू लेन सड़क के निर्माण के बाद नगर पालिका इस पर काम शुरू करेगी। सोमवार को नगर पालिका और इंदौर से आए आर्किटेक्ट की टीम ने कई कार्यों के लिए सर्वे किया। नगर पालिका कांजी हाउस और स्टोर तोड़कर वहां कर्मचारियों के लिए आवास बनाने की तैयारी कर रही है। सारे कार्यों का एस्टीमेट कंसलटेंट कंपनी को 10 दिनों के भीतर तैयार करना है। इसके बाद नगर पालिका आगे की कार्रवाई करेगी।
सारनी के 13 वार्डों की पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका ने पिछले पखवाड़े में कंसल्टेंट्स से सर्वे कराया था। कई ऑप्शन नगर पालिका को मिले हैं। इसके तहत नगर पालिका प्रारंभिक रूप से छोटा मठारदेव में एक और कुंए का निर्माण करेगी। इससे सीधे वार्डों को पानी सप्लाई किया जाएगा। दूसरा काम टू लेन सड़क के निर्माण के साथ होगा। राजडोह के पुराने इंटकवैल से पाइप लाइन बिछाने का काम किया जाएगा। इसका एस्टीमेट भी तैयार किया जाएगा। जबकि तेलिया डोह से पाइप लाइन लाने का काम फिलहाल नहीं हो पाएगा। इसके लिए वन विभाग से अनुमति लेनी होगी। हालांकि नगर पालिका ने इसे भी अपने प्रोजेक्ट में शामिल किया है। नगर पालिका अपना कांजी हाउस और स्टोर रूम को भी डिस्मेंटल करेगी। इसे तोड़कर इसके स्थानों पर कर्मचारियों के लिए फ्लैट्स बनाए जाएंगे। नगर पालिका जी-1, जी-2 और जी-3 टाइप आवास इसमें तैयार करेगी। इसमें कर्मचारियों को रहने के लिए आवास मिल जाएंगे। जबकि कांजी हाउस को टंकी के पास स्थानांतरित करने की तैयारी है। नगर पालिका ने कंसलटेंट कंपनी को 10 दिनों में एस्टीमेट तैयार करने के लिए निर्देशित किया है। इसके बाद मंजूरी, टेंडर की कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका ने पाटाखेड़ा में टंकी के पास नगर पालिका का रेस्ट हाउस बनाने की योजना भी बनाई है। दल में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी मोहबे, सीएमओ अशोक शुक्ला, किशोर मोहबे के अलावा कनसल्टेंट्स की टीम थी।
25 सितंबर तक मांगा है एस्टीमेट
^कंसलटेंटसे 25 सितंबर तक एस्टीमेट मांगा गया है। इसके बाद नगर पालिका अपने स्तर पर कार्रवाई करेगी। परिषद की मंजूरी, टीएस अलावा अन्य अनुमति के बाद टेंडर कॉल किए जाएंगे। टेंडर के ब