त्रिशताब्दी एक्स. के स्टॉपेज की मांग
त्रिशताब्दी एक्स. के स्टॉपेज की मांग
सारनी| पुनर्वासक्षेत्र चोपना के लोगों ने घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर त्रिशताब्दी एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग की है। यहां के लोगों ने बताया कि चोपना से इंदौर जाने के लिए कोई सीधा साधन नहीं है। ऐसे में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। चोपना क्षेत्र के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बंकिम गाइन, प्रीतिश सरकार, तपन विश्वास, विकास बोस, राजेंद्र मालवीय समेत अन्य लोगों ने बताया कि चोपना से लोग ट्रेनें पकड़ने के लिए घोड़ाडोंगरी आते हैं। यहां से इंदौर जाने के लिए सप्ताह में एक ही दिन ट्रेन की सुविधा है। ऐसे में लोगों को परेशानी होती है। इसलिए त्रिशताब्दी एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग की जा रही है। स्टॉपेज होने के बाद लोगों को आसानी से ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी।