अधिवेशन 12 13 दिसंबर को होगा
सारनी| सतपुड़ाप्लांट की इकाइयों के लगातार बंद होने, रोजगार के अवसर कम होने और शासन की नकारात्मक नीतियों के विरोध में जनता यूनियन सारनी में अधिवेशन करेगी। जनता यूनियन का प्रांतीय स्तरीय अधिवेशन 12 13 दिसंबर को होगा। इसमें सारनी के अस्तित्व को लेकर चिंतन किया जाएगा। इसकी तैयारियां जारों से की जा रही हैं।
प्रांतीय सचिव विलास महाले, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष अभिमान सोनवने, अध्यक्ष मोतीराम जवणे समेत अन्य लोगों ने बताया कि वर्तमान में सारनी का पुराना प्लांट बंद हो चुका है। दो और 3 भी 35 वर्ष पुराने हो गए हैं। कभी इन्हें प्राइवेट हाथों में सौंपने की बातें हो रही हैं तो कभी निजीकरण की। सतपुड़ा प्रबंधन भी इकाइयों को बेहतर तरीके से नहीं चला पा रहा है। ऐसे में सारनी शहर के लोगों के जीवन पर खतरा मंडरा रहा है। सचिव रमेश गव्हाड़े, कोषाध्यक्ष साहेबराव धोटे ने बताया कि जनता यूनियन ने इन्हीं समस्याओं को देखते हुए संघर्ष का शंखनाद किया है। 12 13 दिसंबर को जनता यूनियन का प्रांतीय अधिवेशन होना है। इसमें कर्मचारयों के स्तर पर इन समस्याओं पर विचार किया जाएगा। पॉवर प्लांट को बचाने की रूपरेखा तय की जाएगी।
यह काम अकेले कर्मचारियों और उनकी यूनियनों के भरोसे नहीं होता। इसमें सारनी के व्यापारी, ठेकेदार, सप्लायर, ठेका श्रमिकों का भी समग्र प्रयास होना जरूरी है। इसे लेकर 13 दिसंबर को शॉपिंग सेंटर में विशाल आम सभा भी रखी गई है। यूनियन ने अधिवेशन में हर वर्ग के लोगों से शामिल होने का आग्रह किया है। यूनियन प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियां जोरों से कर रही है।