सुरक्षा सप्ताह के तहत संगोष्ठी हुई
सारनी : सतपुड़ाताप विद्युत गृह में भोपाल गैस त्रासदी की स्मृति में चल रहे सुरक्षा सप्ताह के पांचवें दिन प्लांट की टीपी-10 के पास सुरक्षा संगोष्ठी हुई। संगोष्ठी में अतिथि के रूप में सीई वीके कैलासिया, एसीई संजय पेंडोर, एके गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित हुए। श्री कैलासिया ने कहा कि बिना सुरक्षा के पावर प्लांट का विकास संभव नहीं है। काम करते समय सुरक्षा एवं सावधानी का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।