पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड दो में बनेगी पुलिया, सीसी रोड

वार्ड दो में बनेगी पुलिया, सीसी रोड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी| शहरके वार्ड नं. 2 में अस्थाई पुलिया के स्थान पर स्थाई पुलिया बनाई जाएगी। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी मोहबे और नगर पालिका के अधिकारियों ने यहां का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां स्थाई पुलिया के निर्माण की बात कही।

नगर पालिका के वार्ड 2 के पार्षद भीम बहादुर थापा ने बताया कि वार्ड में सीसी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क तो बन जाएगी, लेकिन यहां पुलिया नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी मोहबे ने पहुंचकर पुलिया का निरीक्षण किया। कच्ची पुलिया को पक्का बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस मौके पर किशोर मोहबे और नगर पालिका के अधिकारी मौजूद थे।

सारनी| वार्ड2 में नगर पालिका अध्यक्ष ने सीसी सड़क का निरीक्षण किया।