पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संपत्ति चोरी हो इसके लिए कंपनी ने दिए जब्ती के निर्देश

संपत्ति चोरी हो इसके लिए कंपनी ने दिए जब्ती के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सतपुड़ाकी रिहायशी कॉलोनियों में क्षतिग्रस्त आवासों पर अब कंपनी की नजर पड़ी है। यहां से लगातार सामान चोरी होने और चोरों के गिरोह द्वारा इन्हें गिराए जाने की खबरें सामने आने के बाद चीफ इंजीनियर ने नाराजगी जताई है। सिविल और सुरक्षा विभाग को तलब कर सामान जब्त करने के निर्देश दिए हैं। चोरी करने वालों को नामजद कर उनके खिलाफ प्रकरण कायम कराने के लिए भी सीई ने निर्देशित किया है। आवासों की सुरक्षा को लेकर कंपनी पहली बार सख्त हुई है।

शहर में पॉवर जनरेटिंग कंपनी के आवासों की संख्या ज्यादा है और लगातार कर्मचारी कम होते जा रहे हैं। हर महीने होने वाले रिटायरमेंट और चौगुना किराया कटने के डर से लोग आवासों को जल्दी हैंडओवर कर दे रहे हैं। नतीजतन खाली हुए आवास तुरंत खंडहर बन जा रहे हैं। यही कारण है कि आज यहां एक हजार से ज्यादा आवास खाली पड़े हैं। इनकी ओर किसी का ध्यान नहीं है। यहां के ट्रिपल स्टोरी आवासों को तो चोराें ने निशाना बना रखा है। खुद ही आवास को डिस्मेंटल कर रहे हैं और बाद में इसका सामान भी चुरा रहे हैं। सामान चोरी होने की खबर भास्कर ने प्रकाशित की तो सतपुड़ा प्रबंधन के कान खड़े हो गए। चीफ इंजीनियर वीके कैलासिया ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने टूटे हुए आवासों से सामाग्री जब्त कर सिविल विभाग के कंपाउंड में रखने के निर्देश दिए। अब सिविल और सुरक्षा अधिकारी काम में जुटे हुए हैं। चोरी रोकने के लिए पॉवर जनरेटिंग कंपनी एसपी बैतूल, आईजी नर्मदापुरम, एसडीओपी सारनी और टीआई सारनी को पत्र लिख रही है।

कर्मचारी के रिटायर होने के बाद वह आवास में एक महीना भी ठीक से नहीं रह सकता। ज्यादा दिनों तक यदि कर्मचारी आवास में रह जाए और एनओसी लेकर इसे छोड़े नहीं तो उसका चार गुना किराया कटना शुरू हो जाता है। आवास की कैटेगरी के अनुसार किराया भी 6 से 10 हजार के बीच कट जाता है। इसी डर से लोग जल्दी ही आवासों को सिविल विभाग को हैंडओवर कर चले जाते हैं। इधर आवास हैंडओवर होता नहीं और उधर चोर खिड़की दरवाजे उखाड़कर ले जाते हैं। आस-पड़ोस के लोग मना भी करते हैं तो उनके साथ बदसलूकी करने लगते हैं।

कॉलोनियों में रोज हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान लोगों ने सोमवार को पुलिस थाना सारनी पहुंचकर प्रदर्शन किया और थाना प्रभारी को घटनाएं रोकने ज्ञापन सौंपा। यहां पहुंचे रमेश बर्डे, जगन्नाथ देशमुख, वासुदेव साकरे, आनंदराव धोटे, ब