- Hindi News
- दिल्ली की टीम ने किया प्लांट का निरीक्षण
दिल्ली की टीम ने किया प्लांट का निरीक्षण
सारनी : सतपुड़ापॉवर प्लांट की इकाइयों के संचालन को लेकर एनटीपीसी दिल्ली की टीम सारनी आई हुई है। सोमवार को टीम के सदस्यों ने दिनभर पॉवर प्लांट का निरीक्षण किया। सभी इकाइयों को देखने के बाद यहां सीई आफिस में शाम को एक मीटिंग भी हुई। मीटिंग में ईडी ओएंडएम, जेनरेशन एके संकुले भी मौजूद थे। चीफ इंजीनियर वीके कैलासिया ने टीम को विभिन्न जानकारी दी। हालांकि मीटिंग में क्या तय हुआ किसी भी अधिकारी ने नहीं बताया।