सारनी : सतपुड़ापॉवर प्लांट की 7 नंबर इकाई क्रिटिकल पोजीशन आफ कोल के कारण दो दिनों से बंद है। इकाई को सोमवार को शुरू किया जाना चाहिए था, लेकिन पॉवर प्लांट में कोयले का स्टॉक कम होने के कारण इसे बंद किया गया। फिलहाल प्रदेश में अन्य प्लांटों से बिजली ली जा रही है।