आज यहां बंद रहेगी बिजली
सारनी : सतपुड़ापॉवर प्लांट की 400 केवी लाइन के लिए मंगलवार को आधे से ज्यादा शहर में बिजली गुल रहेगी। शॉपिंग सेंटर, बगडोना के अलावा एबी टाइप कॉलोनी की सप्लाई भी बंद रखी जाएगी। टॉउन एई करन सिंह दोहरे ने बताया कि सतपुड़ा-2 और सतपुड़ा-3 फीडरों को लाइन के काम के लिए बंद रखा जाएगा। इससे फीडर 2 के तहत एबी टाइप कॉलोनी, अपर रेस्ट हाउस की सप्लाई सुबह 10.30 से शाम 5.30 तक बंद रहेगी। वहीं सतपुड़ा 3 फीडर के तहत शॉपिंग सेंटर, ओल्ड ई, ओल्ड एफ, पाटाखेड़ा, ईश्वर नगर, बगडोना, बजरंग मंदिर, राजीव तिगड्डा, बाकुड़, बेलोंड, जामखोदर, मोरडोंगरी की सप्लाई बंद रहेगी।